,

Women Reservation Bill: काँकेर में कांग्रेस का हमला, महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: “महिला आरक्षण का विरोध नहीं, लागू करने में देरी पर सवाल” – कांग्रेस

Women Reservation Bill: छत्तीसगढ़ के काँकेर में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेता राजेश तिवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि इसके लागू होने में हो रही देरी और इसे जनगणना व परिसीमन से जोड़ने का विरोध कर रही है।
राजेश तिवारी ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को चुनावी स्टंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जबकि महिलाओं को तुरंत अधिकार देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

Women Reservation Bill: OBC महिलाओं के कोटे की मांग, सरकार पर “धोखे” का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि 2023 में बिल पारित होने के बावजूद इसे 2027 से 2034 तक टालने की बात की जा रही है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर लटकाया जा रहा है।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश


इसके साथ ही कांग्रेस ने OBC महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग उठाई, जिसे वर्तमान बिल में शामिल नहीं किया गया है। पार्टी का कहना है कि सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल दिखावा कर रही है और देश की महिलाओं के साथ छल किया जा रहा है।

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना