,

Road Accident: कोरिया में भीषण सड़क हादसा, दो अर्टिगा की टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Road Accident

Road Accident: आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक की मौके पर मौत

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला के बैकुंठपुर में एनएच-43 स्थित जमगहना मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। होटल के सामने दो अर्टिगा वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Road Accident: घायलों का इलाज जारी, एक को रायपुर किया गया रेफर

हादसे में घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एक अर्टिगा वाहन पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड भी लगा हुआ था।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि एक ही दिन में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर