Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Road Accident

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई

Road Accident: कलायत के रेलवे रोड स्थित पुलिस स्टेशन के सामने शनिवार रात करीब 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित हो गई और भूसे से भरे ट्रैक्टर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक तेज गति के कारण संतुलन खो बैठा, जिससे यह जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

read also: Bhopal Development Works : राज्यमंत्री कृष्णा गौर का सख्त रुख, लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

Road Accident: चालक मौके से फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया। ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह गौशाला की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के अनुसार, कार को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच जारी है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की