Report: Pratap bhagel
Morena जिले के चंदूपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब क्रॉकरी का सामान लेकर जा रही एक डीसीएम (DCM) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस भीषण हादसे में करंट लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 अन्य मजदूरों ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

Morena 11केव्ही लाइन के तार टकराते ही गाड़ी बनी ‘मौत का पिंजरा’
हादसा उस समय हुआ जब ठेकेदार देवेंद्र सिंह आगरा से मजदूरों को लेकर गब्बर सिंह गुर्जर के घर (चंदूपुरा गांव) जा रहे थे, जहां आज 19 अप्रैल को बेटी के टीके का कार्यक्रम है। खेत के रास्ते से गुजरते समय डीसीएम ऊपर से गुजर रही 11KV की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तार छूते ही पूरी गाड़ी में करंट दौड़ गया। गाड़ी में सवार 10 लोगों में से 8 ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगा दी, लेकिन दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Morena ₹500 की दिहाड़ी के लिए आए थे मजदूर
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतक आगरा की साउथ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले थे:

- आलोक नाई (30 वर्ष) 2. विक्की जाटव (18 वर्ष) परिजनों के अनुसार, ये मजदूर महज ₹500 प्रतिदिन की मजदूरी पर शादी में क्रॉकरी और वेटर का काम करने के लिए आए थे। महज 18 साल की उम्र में विक्की की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
Morena गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी खेत के रास्ते में डाली या बिजली के तार काफी नीचे झूल रहे थे।





