CG: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/india-weather-update-heatwave-alert-rainfall-forecast/

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

1. विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर FIR

छत्तीसगढ़ में विंग कमांडर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को परिवार से दूर रखा गया और पोता-पोती से भी बातचीत नहीं करने दी जाती थी। मामले की जांच जारी है।

2. प्लांट हादसे में 21 मौतें, MP के मजदूर ने तोड़ा दम

हालिया औद्योगिक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। घायलों में से एक मध्य प्रदेश के मजदूर की भी मौत हो गई, जबकि 15 लोग अभी भी इलाजरत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने FIR को लेकर सवाल उठाए हैं।

3. कृषि अधिकारी ने पत्रकार से की मारपीट

सारंगढ़ में एक कृषि अधिकारी ने पत्रकार पर 10 से ज्यादा मुक्के बरसाए। विवाद डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने को लेकर हुआ। घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

4. पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 16 स्पेशल ट्रेनें

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 स्पेशल ट्रेनें पश्चिम बंगाल चुनाव से 2-4 दिन पहले चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बिलासपुर जोन से होकर विभिन्न राज्यों को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

5. 2 दिन हीट वेव अलर्ट, राजनांदगांव सबसे गर्म

राजनांदगांव में तापमान 44°C तक पहुंच गया है। प्रदेश के 4 शहरों में पारा 42°C पार कर गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

6. जशपुर में 9 साल की बच्ची से रेप

जशपुर में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 16 वर्षीय किशोर बताया जा रहा है, जिसने बच्ची को खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

7. दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

दुर्ग और शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ होते हुए गुजरेगी, जिससे गर्मियों में बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।

8. गरियाबंद में पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा गया

गरियाबंद में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि उसने नक्शा पास करने से पहले किसान से बीयर की मांग की थी। मामले में पटवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

9. बालोद में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रदर्शन

बालोद में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नगर पालिका का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गरीबों की दुकानों को हटाया गया, जबकि बड़े अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं हुई।

10. अंबिकापुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बाइक और ट्रक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Women Empowerment Bill पर डॉ यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले-“जनता देगी जवाब”

Women Empowerment Bill: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में

BJP Attack Congress: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में फेल, अमित शाह ने विपक्ष पर किया हमला

BJP attack Congress: शुक्रवार को लोकसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने

Tamil Nadu: वालपारई में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, 10 की मौत; कई की हालत गंभीर

Tamil Nadu: वालपारई (कोयंबटूर जिला) में एक भयावह सड़क दुर्घटना में टूरिस्ट

Women Empowerment Bill पर डॉ यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले-“जनता देगी जवाब”

Women Empowerment Bill: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी का कहर,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और

Pithampur: परिवार में शादी के दौरान विवाद, पड़ोसी ने घर में घुसकर महिलाओं और दुल्हन पर किया हमला

संवाददाता: सुनील ठोसरे Pithampur औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र अंतर्गत

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को