,

PM Modi Macron Call: पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से अहम बातचीत

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/france-slovakia-visit-by-pm-modi/

PM Modi Macron Call: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच गुरुवार को फोन पर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ समुद्री मार्गों की स्वतंत्र आवाजाही बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

PM Modi Macron Call: ट्रंप से भी हुई थी पहले चर्चा

PM Modi Macron Call

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी हुई थी। इस दौरान भी होर्मुज जलडमरूमध्य समेत कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई थी, जिससे यह साफ है कि भारत इस संकट पर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

PM Modi Macron Call: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने ‘प्रिय मित्र’ राष्ट्रपति मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की।


उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समुद्री सुरक्षा बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया है।

PM Modi Macron Call: ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ भी हुई अहम बैठक

इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ भी बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में समुद्री मार्गों को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया।

PM Modi Macron Call: कूटनीति और संवाद से समाधान पर जोर

विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम पर चिंता जताई। साथ ही यह भी कहा गया कि सभी मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही संभव है।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि समुद्री जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना इस समय बेहद जरूरी है।

PM Modi Macron Call: फ्रांस-ब्रिटेन का संयुक्त सम्मेलन, 40 से अधिक देश होंगे शामिल

इस बीच, फ्रांस और ब्रिटेन एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें 40 से अधिक देशों के शामिल होने की संभावना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने जानकारी दी है कि यह वीडियो कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को पेरिस में आयोजित की जाएगी। इसमें शामिल देश ‘बहुपक्षीय और रक्षात्मक मिशन’ के तहत सहयोग करेंगे, ताकि दुनिया के इस महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग में सुरक्षा और स्थिरता बहाल की जा सके।

read also: Lucknow Fire Incident: मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, CM योगी के निर्देश पर राहत कार्य तेज

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस