,

Lucknow Fire Incident: मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद, CM योगी के निर्देश पर राहत कार्य तेज

https://swadeshlive.com/lucknow-fire-incident-relief-compensation/

Report by: Vandana Rawat

Lucknow Fire Incident: विकास नगर बस्ती अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Lucknow Fire Incident: सीएम का निर्देश, युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीड़ितों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में रहने और खाने की व्यवस्था की गई। वहीं घटना स्थल पर भी नगर निगम और रेरा की टीम खाने के पैकेट का वितरण कर रही है। सीएम के निर्देश पर पीड़ितों को राहत पहुँचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल समेत अन्य सभी सुविधाएं अग्निकांड पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हैं।

Lucknow Fire Incident: त्वरित व संयुक्त कार्रवाई से बची कई जानें

गौरतलब है कि बुधवार शाम विकास नगर सेक्टर 12 रिंग रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी। दमकल विभाग समेत पुलिस ने बड़ी जनहानि होने से रोकी। आस-पास के 30 से ज्यादा घरों को खाली करा कर लोगों की जान बचाई गई। आग लगने के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए फौरन दमकल विभाग, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मियों, नागरिक सुरक्षा सदस्यों की 400 से ज्यादा लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इससे काफी संख्या में लोगों की जान बच पाई।

read also: MPIT Gorakhpur : पूर्वांचल को मिली तकनीकी उड़ान,गोरखपुर में 50 करोड़ के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…