,

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/bhopal-ambedkar-jayanti-event/

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी राजधानी भोपाल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए और बाबा साहब की प्रतिमा/चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उक्त कार्यक्रमों में अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बाबा साहब अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन से शिक्षित और संगठित रहने, सामाजिक द्वेष को नकारते हुए आगे बढ़ने तथा ज्ञान के प्रतीक के रूप में अपने आपको स्थापित करने की सीख एवं प्रेरणा लेने का आव्हान भी किया। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने विभिन्न कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया साथ ही रैली का शुभारंभ किया और केक भी काटा।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी मंगलवार को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। सर्व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बोर्ड आफिस चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी आदि भी मौजूद थे।

Bhopal

इसके उपरांत सूर्यवंशी बोर्ड आफिस चौराहे पर भारतीय दलित पैंथर के तत्वाधान में आयोजित बाबा साहब अंबेडकर जयंती महोत्सव में सम्मिलित हुए। अध्यक्ष सूर्यवंशी ने अशोका बुद्ध विहार भेल भोपाल में बुद्धिष्ट सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में धम्म ध्वजरोहण एवं बुद्ध वंदना की और संविधान चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए और लेझीम रैली का शुभारंभ भी किया। इसके उपरांत श्री सूर्यवंशी ने बापू नगर बौद्ध विहार में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए तदुपरांत हलालपुर बस स्टैण्ड स्थित सनसिटी गार्डन में संस्कार वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित बाबा साहब अंबेडकर जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समाज की उत्कृष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

सूर्यवंशी ने शाहजहांनाबाद संजय नगर स्थित बसोड़ समाज पंचायत भवन के पास आयोजित जयंती एवं श्रेष्ठ कार्य व प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। सूर्यवंशी ने अंबेडकर नगर में केक कटिंग कार्यक्रम में भी सम्मिलित होकर केक काटा और उपस्थितजन को केक खिलाकर डॉ. अंबेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इसके अतिरिक्त निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी राजधानी में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित हुए और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त अवसरों पर पार्षद अनिता मेवालाल कनर्जी के अलावा भूपेन्द्र तायवाडे, अवध नारायण जरेलिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व आयोजन समितियों के सदस्यगण मौजूद थे।

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए