,

तालिबान ने पाकिस्तान के जख्मों पर छिड़का नमक, कहा भारत के साथ 71 का युद्ध याद कर ले

- Advertisement -
Ad imageAd image
Taliban targeted Pakistan, said remember the history of 71 wars with India

अफगानिस्तान के तालिबानी शासन और पाकिस्तान के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। अब तालिबान ने पाकिस्तान पर भारत के साथ हुए 1971 के युद्ध की हार को याद दिलाते हुए हमला बोला है। तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान ने जब-जब किसी देश में घुसपैठ की कोशिश की, उसे मुंह की खानी पड़ी है।

दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तालिबान को लेकर सख्त बयान दिया था। उन्होंने कहा कि तालिबान को कुचले बिना पाकिस्तान आगे नहीं बढ़ सकता है। इस बीच पाकिस्तान में अफगानिस्तान के एक हिस्से वखान पर कब्जा करने की बात चल रही है, जिस पर तालिबान भड़का हुआ है। इतिहास के पन्नों में पाकिस्तान की सेना के नाम युद्ध में खराब रिकॉर्ड दर्ज है। भारत के साथ 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। पूर्वी पाकिस्तान हार गया था। उसके 93 हजार से अधिक सैनिकों को भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था। ये आधुनिक इतिहास में सबसे बड़ा आत्मसमर्पण था।

इस तरह से तालिबान ने पाकिस्तान को बड़ी धमकी दे डाली है कि अगर वह अफगानिस्तान में घुसपैठ या किसी हिस्से को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो वह उसकी बड़ी गलती होगी। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के राजनीतिक और सैन्य स्टेक होल्डर से एकजुट होने की अपील की थी। देश में बढ़ते सुरक्षा संकट से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की