,

Indian LPG tanker: भारतीयों के लिए राहत, 44,000 मीट्रिक टन एलपीजी लदा ग्रीन सान्वी जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई के लिए रवाना

https://swadeshlive.com/hormuz-strait-lpg-shipment-india/

Indian LPG tanker: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले को अब एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, और इस युद्ध का अगला मोड़ किस दिशा में जाएगा, किसी को सटीक अंदाजा नहीं है। इसी बीच, भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सान्वी होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई की ओर बढ़ गया है। इस जहाज पर 44,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदा हुआ है। जहाज के मुंबई पहुंचने की संभावना 6 अप्रैल तक बताई जा रही है।

मार्च महीने में यह होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला सातवां भारतीय जहाज है। इस दौरान, कई भारतीय तेल-गैस टैंकर अभी भी होर्मुज में फंसे हैं और ईरान से क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।

Indian LPG tanker: ग्रीन सान्वी ने कौन सा मार्ग अपनाया

ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ग्रीन सान्वी ने ईरान के समुद्री इलाके से होकर एक विशेष कॉरिडोर का उपयोग किया। इसके बाद यह होर्मुज स्ट्रेट के पूरब पहुंचा और अब मुंबई की ओर बढ़ रहा है। खाड़ी में जारी युद्ध के चलते भारत में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर चिंताएँ हैं।

Indian LPG tanker: 2 टैंकर और आ सकते है

हालांकि, जल्द ही भारत के लिए राहत की खबर आएगी, क्योंकि ग्रीन आशा और जग विक्रम जैसे अन्य भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी टैंकर भी होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ सकते हैं।

Indian LPG tanker: होर्मुज में अभी फंसे हैं 17 भारतीय जहाज

ग्रीन सान्वी के स्ट्रेट पार करने के बाद, अब फारस की खाड़ी में कुल 17 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हुए हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट के पूरब में रुक गए हैं। भारत लगातार ईरान के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत कर रहा है ताकि इन जहाजों को सुरक्षित रूप से होर्मुज से गुजरने की अनुमति मिल सके।

ईरान ने होर्मुज को बंद कर रखा है और टोल वसूल रहा है, लेकिन भारत के साथ मित्रवत संबंधों के चलते भारतीय जहाजों को छूट दी गई है।

READ ALSO: Tehran में अमेरिकी-इजरायली एयरस्ट्राइक, शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी और मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…