Tehran में अमेरिकी-इजरायली एयरस्ट्राइक, शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी और मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Tehran

Tehran: अमेरिकी और इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार की दोपहर कई रणनीतिक और नागरिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में तेहरान की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में से एक शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। यह हमले अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग को और भयानक रूप दे रहे हैं।

Tehran: विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट को बनाया निशाना

ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार, नॉर्थ तेहरान के वेलनजक क्षेत्र में स्थित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी और पश्चिमी हिस्से में मौजूद मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी बमबारी की गई। इस हमले से यूनिवर्सिटी परिसर और एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

Tehran: शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी: उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र

तेहरान में 1960 में स्थापित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी का नाम प्रमुख क्रांतिकारी नेता आयतुल्ला मोहम्मद बेहेश्ती के नाम पर रखा गया। यह यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा और शोध का महत्वपूर्ण केंद्र मानी जाती है, जिसमें हजारों छात्र अध्ययनरत हैं। जंग के बीच शैक्षणिक संस्थान भी अब सीधे हमलों की चपेट में हैं।

Tehran: पाश्चर इंस्टीट्यूट पर भी हो चुके हमले

हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के अन्य सिविलियन और रिसर्च संस्थानों पर भी हमले किए गए हैं। इनमें पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान शामिल है, जो सदी पुराना बायो-मेडिकल और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा पर हमला और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार दिया था।

Tehran: मध्य-पूर्व में जारी जंग

मध्य-पूर्व में 28 फरवरी 2026 से ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद जंग जारी है। दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। इस संघर्ष की चपेट में खाड़ी क्षेत्र के कई देश हैं, जहां ईरान अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है।

read also: Pakistan में पेट्रोल 80 रुपये सस्ता, जनता को मिली बड़ी राहत

Ringas Visit : रींगस पहुंचे UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, बाबा श्याम के किए दर्शन

Ringas Visit : श्री श्याम मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना Ringas Visit

UPSC Prelims Exam : आज, दो पालियों में होगी परीक्षा

UPSC Prelims Exam : आज आयोजित होगी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले की दूसरी

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: रायपुर में पेट्रोल के दाम ₹105 के पार