,

IMD weather alert: दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बदला मौसम, उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

MP Weather Alert

IMD weather alert: दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के चलते मौसम ने अचानक मिजाज बदल दिया। मौसम विभाग ने पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आज उत्तर मध्य भारत में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट जारी: जम्मू-कश्मीर, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं।

IMD weather alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले हफ्ते तक जारी रह सकती है बारिश

आईएमडी के अनुसार मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ और अगले पश्चिमी विक्षोभ (7 अप्रैल से प्रभावी) के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में 5 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। इसके बाद भी अगले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश होने के आसार हैं। विशेषकर जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD weather alert: तापमान सामान्य से कम रहने के आसार

अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। पंजाब और पहाड़ी राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो सप्ताह में तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। बारिश के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहेगा और कहीं भी हीटवेव की स्थिति नहीं बनेगी।

IMD weather alert: राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार देवगढ़ (राजसमंद) में सबसे अधिक 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 38.6°C और न्यूनतम अलवर में 18.2°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर संभागों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है। 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में आंधी और बारिश की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 7-8 अप्रैल को राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।

IMD weather alert: झारखंड में 4 अप्रैल से आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

झारखंड के 14 जिलों में 4 अप्रैल से गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में 4 और 5 अप्रैल को 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

प्रभावित जिले- गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो और गुमला। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

read also: Hormuz strait crisis: 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने अंतरराष्ट्रीय बैठक में रखा अपना पक्ष

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…