,

Hormuz strait crisis: 3 भारतीय नाविकों की मौत, भारत ने अंतरराष्ट्रीय बैठक में रखा अपना पक्ष

Hormuz strait crisis

Hormuz strait crisis: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और भीषण हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद यह संघर्ष नए स्तर पर पहुँच गया है। अमेरिका और इज़राइल मिलकर ईरान को टारगेट कर रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए एक बड़ी ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस संकट में अब तक केवल भारतीय नागरिक ही मारे गए हैं।

Hormuz strait crisis: होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होर्मुज संकट के दौरान अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। भारत ने जोर देकर कहा है कि इस संकट का समाधान केवल बातचीत और शांति से ही संभव है। भारत ने सभी देशों से अपील की कि तनाव कम करें और कूटनीतिक माध्यमों से समाधान निकालें।

Hormuz strait crisis: वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर खतरा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बैठक में चेतावनी दी कि होर्मुज ब्लॉकेड वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह संकट भारत पर सीधे असर डाल रहा है क्योंकि हमारे नाविकों की जानें जा चुकी हैं। इसका समाधान केवल तनाव कम करना और सभी पक्षों के बीच संवाद को पुनः शुरू करना है।”

Hormuz strait crisis: भारत की चिंता

ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग अवरुद्ध कर दिया है। इससे वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग है, जहां से लगभग 20% वैश्विक तेल और LNG गुजरता है। पश्चिम एशिया भारत की ऊर्जा खरीद का प्रमुख स्रोत रहा है।

Hormuz strait crisis: ब्रिटेन का होर्मुज समिट

ब्रिटेन का होर्मुज समिट एक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय बैठक थी, जिसे प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर की सरकार ने आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पुनः खोलना और क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। युद्ध शुरू होने के कुछ ही दिन बाद ईरान की सेना IRGC ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था, जिससे भारत, चीन, जापान, मलेशिया और इंडोनेशिया समेत कई देशों की तेल और गैस सप्लाई प्रभावित हुई।

read also: Dhurandhar 2 भारत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल, 15वें दिन भी की जोर दार कमाई

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…