,

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के बयान के बाद यह मुद्दा तेजी से सुर्खियों में आ गया है। अब यह विवाद सिर्फ एक स्थान के नाम तक सीमित नहीं रहकर इतिहास, पहचान और राजनीति के टकराव का रूप ले चुका है।

Bhopal News: क्या है पूरा मामला

प्रियंक कानूनगो ने इकबाल मैदान का नाम बदलने का सुझाव दिया, जिसके बाद राजनीतिक दलों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। विपक्षी दलों ने इस बयान का विरोध करते हुए इसे समाज को बांटने की कोशिश बताया। वहीं सत्तापक्ष के कुछ लोग इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देख रहे हैं।

Bhopal News: कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक और साहित्यिक महत्व वाले नामों से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने मशहूर शायर मुहम्मद इक़बाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने “सारे जहां से अच्छा” जैसे देशभक्ति गीत लिखे हैं, इसलिए उनके नाम को विवाद में लाना उचित नहीं है।

Bhopal News: ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहर कमेटी भी मैदान में

इकबाल मैदान का नाम बदलने से कई मुस्लिम संगठन भी नराज है, ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहर कमेटी के शमशुल हसन बल्ली का कहना है कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो मानव अधिकार का काम छोड़कर दूसरे कामों में दखल अंदाजी कर रहे है यह उनकी आदत है। इकबाल एक बेहतरीन शायर थे और उनके लिखे तराने आज भी लोग गाते है। अगर उनका नाम हटाया जाता है तो भोपाल में बड़ा आंदोलन होगा।

Bhopal News: राजनीतिक बयानबाजी तेज

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवाद खड़े किए जा रहे हैं।

Bhopal News: ऐतिहासिक महत्व भी जुड़ा

भोपाल का इकबाल मैदान एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसके आसपास सदर मंजिल और शौकत महल जैसी पुरानी इमारतें स्थित हैं। पहले इसे ‘खिरनी वाला मैदान’ कहा जाता था, क्योंकि यहां खिरनी के पेड़ बड़ी संख्या में थे। बाद में मुहम्मद इक़बाल के यहां ठहरने के बाद इसका नाम बदलकर इकबाल मैदान रखा गया।

इतिहासकारों के अनुसार, इक़बाल 1930 के दशक में कई बार भोपाल आए और यहां रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण रचनाएं लिखीं।

Bhopal News: आगे क्या

फिलहाल यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बना हुआ है और आने वाले समय में इसके और गर्माने के संकेत हैं। साफ है कि यह विवाद अब सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक संघर्ष का हिस्सा बन गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Bank of Baroda Recruitment में 104 पदों पर भर्ती, 16 अप्रैल तक करें आवेदन

Seva Sankalp Abhiyan: अंबिकापुर में बीजेपी ने जारी किया रोडमैप, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान अंबिकापुर

Mori Road Accident: मोरी में बड़ा सड़क हादसा, वाहन में सवार 10 लोगों में एक की मौत; 8-9 घायल

Mori Road Accident: खन्यासिणि गांव के पास हुआ सड़क हादसा उत्तराखंड के

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को दिया 295 रन का टारगेट, रेनशॉ का शतक

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे

CM Yogi Adityanath: बुलंदशहर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

संवाददाता: सुरेश भाटी CM Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sanjukta Parashar: CRPF में पहली महिला IG बनीं संजुक्ता पाराशर, CoBRA की कमान संभालेंगी

Sanjukta Parashar को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी CRPF में इंस्पेक्टर जनरल

Service Sankalp Campaign: 17 सितंबर से छिंदवाड़ा में गूंजेगा ‘सेवा का संकल्प’

जिला ब्यूरो चीफ राकेश Service Sankalp Campaign के तहत भारतीय जनता पार्टी

Medical Store Action : गरियाबंद में मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, गैर-डिग्रीधारी के इंजेक्शन लगाने का मामला

Medical Store Action : गरियाबंद जिले के सरनाबहाल में गैर-डिग्रीधारी व्यक्ति द्वारा