,

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Ambikapur

Report by: Dinesh Gupta

Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में ई-रिक्शा का शोरूम और गोदाम दोनों आ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

Ambikapur: डीजे साउंड सिस्टम सहित लाखों का सामान जला

आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखे लाखों रुपये के डीजे साउंड सिस्टम और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।

Ambikapur: आग लगने का कारण अब तक अज्ञात

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ambikapur: मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है।

read also: Gas Cylinder Shortage: रायपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस सिलेंडर की कमी पर सरकार को घेरा

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…