,

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shivpuri

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

Shivpuri: विधायक प्रीतम लोधी ने की शिकायत

पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की। पत्र में बताया गया कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी, संकुल केंद्र बैराड़, पोहरी में पदस्थ शिक्षक साकेत पुरोहित ने प्रधानमंत्री के भाषण की नकल करते हुए एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं।

विधायक ने कहा कि इस तरह की गतिविधि शिक्षक की गरिमा और शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है और समाज में गलत संदेश जाती है। उन्होंने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

Shivpuri: जिला शिक्षा अधिकारी ने की निलंबन की कार्रवाई

शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी ने आदेश जारी किया और शिक्षक साकेत पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आदेश में उल्लेख किया गया कि शिक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने से विभाग की छवि धूमिल हुई है, जो कि मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन है।

Shivpuri: निलंबन अवधि और मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बदरवास निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी प्राप्त होगी।

read also: Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

- Advertisement -
Ad imageAd image

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Asian Women’s Hockey Championship : अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप- सीएम डॉ. यादव

Asian Women's Hockey Championship : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में

Roshan Kumar Arrested: नवगछिया का 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी रोशन कुमार गिरफ्तार

Roshan Kumar Arrested नवगछिया जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल

असम बाढ़ पर छलका टीवी एक्ट्रेस Devoleena Bhattacharjee का दर्द, मां के फंसे होने का किया खुलासा

Devoleena Bhattacharjee: असम में आई भीषण बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी

Leopard Attack: गन्ने के खेत में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से दहला गांव

रिपोर्टर: शमशेर मलिक Leopard Attack, मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के पीपलसाना

Patwari Protest: वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों का एकदिवसीय धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Patwari Protest को लेकर छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिला मुख्यालय में राजस्व

Live: दतिया उपचुनाव: 7 राउंड के बाद कांग्रेस आगे, घनश्याम सिंह ने बनाई बढ़त

सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त Live मध्य प्रदेश की दतिया