specialist doctors : विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्ती प्रक्रिया और प्रावधानों को अधिक आकर्षक बनाया जाए: डिप्टी सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
specialist-doctors-recruitment

specialist doctors : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार तथा आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

specialist doctors : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन से संबंधित प्रस्तावों को सभी आवश्यक औपचारिकताओं की पूर्ति करते हुए शीघ्र तैयार कर पीएससी की स्वीकृति के लिए अग्रेषित किया जाए। बैठक में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बुधनी, छतरपुर और दमोह में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में शैक्षणिक स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए, जिससे राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर आगामी शैक्षणिक सत्र से इन मेडिकल कॉलेजों का संचालन प्रारंभ किया जा सके।

specialist doctors : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए संबंधित प्रक्रियात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया और प्रावधानों को अधिक आकर्षक बनाया जाए, जिससे योग्य एवं अनुभवी विशेषज्ञों की नियुक्ति सुनिश्चित की जा सके और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एएनएम भर्ती परीक्षा के रिक्त पदों की शीघ्र काउंसलिंग पूर्ण कर पदस्थापना करने के निर्देश दिए।

specialist doctors : उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी योजनाओं और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करते हुए आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री अशोक बर्नवाल, आयुक्त श्री धनराजु एस उपस्थित रहे।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन राहत भरा रहेगा। लंबे

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं