,

cricket mahakumbh : खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या तो सीखता है: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
cricket mahakumbh_swadesh news

cricket mahakumbh : राहतगढ़ क्रिकेट महाकुंभ के सूत्रधार बने आकाश सिंह राजपूत, युवाओं की ताकत से रचा इतिहास

cricket mahakumbh : भोपाल। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण और भाईचारे की भावना का प्रतीक है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ही टीमें उनके परिवार का हिस्सा हैं और मैदान में दिखाई गई मेहनत, जुनून और खेल भावना वास्तव में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

cricket mahakumbh : खाद्य मंत्री श्री राजपूत सुरखी विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से युवा शक्ति संगठन द्वारा राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में आयोजित भव्य क्रिकेट महाकुंभ के फाइनल मुकाबले के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। फाइनल मैच फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और ऐरन यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 84 रनों से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य करते हैं।

cricket mahakumbh : मंत्री श्री राजपूत ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों, युवाओं और नागरिकों को 11 मार्च को सागर स्थित ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया। मैच के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत तथा युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत रहे, जिन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

cricket mahakumbh : क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका : आकाश सिंह राजपूत

cricket mahakumbh : इस दौरान युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि राहतगढ़ में आयोजित क्रिकेट महाकुंभ युवाओं की ऊर्जा और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि उनके प्रयासों से मुंबई से आए सुप्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर द्वारा इस पूरे क्रिकेट महाकुंभ की विशेष शूटिंग की गई है, जिसे जल्द ही फिल्म के रूप में पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म में टूर्नामेंट के खिलाड़ी, कार्यकर्ता और युवा शक्ति संगठन से जुड़े सभी युवा दिखाई देंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

cricket mahakumbh : वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज है क्रिकेट महाकुंभ। सागर जिले में युवाओं की प्रतिभा को मंच देने वाला क्रिकेट महाकुंभ आज एक विशाल और प्रेरणादायक आयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है। युवाशक्ति संगठन द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट वर्ष 2021 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और पिछले पाँच वर्षों में इसने क्षेत्र के खेल इतिहास में एक नई पहचान बनाई है। यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, खेल भावना और संगठनात्मक क्षमता का अद्भुत उदाहरण बन चुका है।

ये भी जानिए Tiger Strike Force : वन्यजीव तस्करी पर कड़ा प्रहार, STSFMP ने कानपुर में तस्कर तारकनाथ घोष को दबोचा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल