,

T20WC 2026 FINAL : सैमसन की 89 रनों की विस्फोटक पारी, 5 विकेट पर टीम इंडिया के 256 रन, कीवी के सामने बड़ा लक्ष्य

T20WC 2026 FINAL

ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में India national cricket team ने New Zealand national cricket team के सामने जीत के लिए 256 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

T20WC 2026 FINAL : पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने इस दौरान 19 चौके और 18 छक्के लगाए। यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है। इससे पहले फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर 176 रन का था।

भारत की ओर से ओपनर Sanju Samson ने शानदार 89 रन की पारी खेली, जबकि Abhishek Sharma ने 52 और Ishan Kishan ने 54 रन बनाए। इन आक्रामक पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने महज 15 ओवर में ही 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।

हालांकि 16वें ओवर में James Neesham ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। उन्होंने उसी ओवर में कप्तान Suryakumar Yadav को शून्य पर आउट किया, साथ ही ईशान किशन (54) और संजू सैमसन (89) को भी पवेलियन भेज दिया। इससे भारत की तेज रन गति पर कुछ समय के लिए लगाम लग गई।

ये भी जाने FINAL T20 WC IND Vs NZ : भारत की दमदार शुरुआत, अभिषेक शर्मा ने धुआंधार 21 गेंद पर 52 रन जड़े

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के