,

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: Elephant attacks in Korba

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर दंतैल हाथी का हमला

Elephant Attack: कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल क्षेत्र में Elephant Attack की दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां हाथी के हमले में धान मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

घटना वनांचल क्षेत्र के हाथी प्रभावित ग्राम कुदमुरा की है। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे एक दंतैल हाथी धान उपार्जन केंद्र के पास पहुंच गया। उस समय मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह अपनी पत्नी और कर्मचारियों के साथ धान की सुरक्षा के लिए अस्थायी झोपड़ी बनाकर वहीं ठहरे हुए थे।


Elephant Attack: टॉर्च और शोर से हाथी को भगाने की कोशिश में हुई दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान की बड़ी मात्रा उठाव के अभाव में पड़ी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से धान चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं, इसलिए सुरक्षा के लिए मंडी प्रभारी वहीं रुक रहे थे।

रात में हाथी के आने पर टॉर्च की रोशनी और शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की गई। इसी दौरान हाथी ने राजेश कुमार सिंह को अपनी चपेट में ले लिया और पटक-पटक कर उनकी जान ले ली। घटना के दौरान उपार्जन केंद्र में अफरा-तफरी मच गई।

READ ALSO: Iran Israel War: इजरायल ने 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से ईरान पर किया हमला, तेहरान में धमाके और तबाही

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग व स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…