Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Basti 

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सोमवार की देर रात एक जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा को गांव के ही मंदीप नामक युवक ने मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने न केवल छात्रा पर गोलियां बरसाईं, बल्कि शोर मचाने पर उसकी मां की भी जान लेने की कोशिश की।

देर रात घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग

Basti  वारदात उस वक्त हुई जब मृतिका अनुष्का अपने भाई के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 1:00 बजे आरोपी मंदीप अवैध हथियार के साथ दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसने सो रही छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की; पहली गोली सिर में और दूसरी सीने में लगने से छात्रा लहूलुहान होकर गिर पड़ी। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब मां और भाई ने उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी असलहा तान दिया। खुशकिस्मती से मां पर चलाई गई गोली मिस हो गई और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुरानी रंजिश और अश्लील वीडियो का विवाद

Basti  पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए थे। जब छात्रा ने उससे दूरी बनानी शुरू की, तो आरोपी ने दिसंबर 2025 में वे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं। इस संबंध में मृतिका के परिजनों ने पहले ही आईटी एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, लेकिन सोमवार रात उसने अचानक लौटकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की छापेमारी और कानूनी कार्रवाई

Basti  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडिशनल एसपी (ASP) श्यामाकांत ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Read this: Munger: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जिलाधिकारी और एसपी ने सड़कों पर उतरकर संभाली कमान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP