,

Bokaro: बोकारो में पोलिंग एजेंट विवाद, आईडी कार्ड न होने पर बाहर किए गए एजेंट, मतदान जारी

Bokaro

Report by: Sanjeev Kumar, Edit by: Priyanshi Soni

Bokaro: चिरा चास स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पोलिंग एजेंट को आईडी कार्ड न होने के कारण मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया। एजेंट और उनके समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

Bokaro: पोलिंग एजेंट का आरोप

पोलिंग एजेंट ने दावा किया कि प्रोजिडिंग ऑफिसर ने उनका पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी नहीं किया, जबकि वे निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचे थे। एजेंट का कहना है कि बिना आईडी कार्ड बनाए ही उन्हें बाहर कर दिया गया, जिसका उन्होंने विरोध किया।

Bokaro: प्रशासन का रुख

Bokaro

बीडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 बजे तक जिन पोलिंग एजेंटों की पहचान प्रोजिडिंग ऑफिसर के समक्ष सत्यापित हुई, उन्हीं को आईडी कार्ड जारी किया गया। जिनके पास वैध पहचान पत्र या आवश्यक कागजात नहीं थे, उन्हें नियम के अनुसार बाहर किया गया।

सीओ ने बताया कि हंगामा उन कुछ लोगों ने किया, जिन्हें बाहर किया गया था, जबकि प्रशासन की कार्रवाई निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप थी।

Bokaro: स्थिति और मतदान की निरंतरता

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। प्रशासन ने बताया कि सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

बाइट

प्रदीप कुमार, बीडीओ:
“निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार संपन्न हो रही है। हंगामा कुछ एजेंटों द्वारा किया गया, बाकी मतदान शांतिपूर्ण जारी है।”

read also: Jamtara नगर निकाय चुनाव, सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान, लंबी कतारों में मतदाता

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…