Patna। Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup 2026 के तहत शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करने वाले युवा क्रिकेटर Vaibhav Suryavanshi को मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 में भारत की जीत में वैभव सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट में नई उम्मीद जगाई है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी देश और राज्य का नाम रौशन करें।
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा और प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। बिहार में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
Vaibhav Suryavanshi U19 World Cup: उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि बिहार के बच्चे उनसे प्रेरणा लेंगे। सरकार भविष्य में भी उन्हें हरसंभव सहयोग देती रहेगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री Samrat Choudhary, जल संसाधन मंत्री Vijay Kumar Choudhary, खेल मंत्री Shreyasi Singh तथा वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।





