Bokaro breaking news : बोकारो में आत्महत्या के प्रयास से सनसनी, मैदान में खून से लथपथ मिला व्यक्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro breaking news

रिपोर्ट- संजीव कुमार

Bokaro breaking news : बोकारो: शहर के सिटी थाना क्षेत्र से आत्महत्या के प्रयास का एक गंभीर मामला सामने आया है। को-ऑपरेटिव कॉलोनी के एक मैदान में एक अधेड़ व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पाया गया। उसकी गर्दन के दोनों ओर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान मिले हैं। घायल को तुरंत इलाज के लिए Bokaro General Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

Bokaro breaking news :मैदान में घायल मिला व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट संख्या 87A निवासी अशोक कुमार को घर के सामने मैदान में गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Bokaro breaking news :घटनास्थल से मिले अहम सुराग

पुलिस ने मौके से एक चाकू, एक चप्पल और एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है। साथ ही खून के नमूने भी जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति प्राइमेटल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था।

Bokaro breaking news : हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Bokaro breaking news : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बोकारो के एसपी Harvinder Singh ने बताया कि घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bokaro breaking news : फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

read more : IND Vs SA : सुपर-8 में आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पिछले फाइनलिस्ट आमने-सामने

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था