Shivpuri cyber fraud : साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, 20 गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करते थे वसूली

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Shivpuri cyber fraud

रिपोर्ट- मुकेश प्रजापत

Shivpuri cyber fraud : शिवपुरी, साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Madhya Pradesh Police की शिवपुरी पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर कुल 32 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है।

Shivpuri cyber fraud : ऑपरेशन मेट्रिक्स के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक Kailash Makwana और एडीजी साइबर A Sai Manohar के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान Operation Matrix के तहत की गई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक Aman Singh Rathore के निर्देश पर जिले में 9 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने एक सप्ताह के भीतर मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Shivpuri cyber fraud

Shivpuri cyber fraud : ऐसे देते थे डिजिटल गिरफ्तारी का डर

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य विभिन्न ऐप्स के जरिए लोगों से संपर्क करते थे।
महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे
अश्लील चैट और वीडियो रिकॉर्डिंग करते थे
बाद में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संपर्क करते थे
बलात्कार या चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते थे
“केस सेटलमेंट” के नाम पर बैंक ट्रांसफर, एटीएम और ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूलते थे

Shivpuri cyber fraud : चार बड़ी एफआईआर दर्ज

20 फरवरी 2026 को करैरा और भौंती थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 10-10 आरोपियों को राउंडअप किया गया। इसके अलावा 19 फरवरी को क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और फर्जी लोन से जुड़े दो अन्य मामले दर्ज किए गए।

Shivpuri cyber fraud

जब्त सामग्री:

7 चार पहिया वाहन
1 मोटरसाइकिल
29 मोबाइल फोन
16 एटीएम कार्ड
7 बैंक पासबुक

₹1.20 लाख नकद
एक मकान की रजिस्ट्री

Shivpuri cyber fraud : कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹1.07 करोड़ है।

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि साइबर अपराधों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी जानिए :  वनकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपियों का बाजार में जुलूस, 8 घंटे में गिरफ्तारी

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime

Kantara विवाद में रणवीर सिंह ने मांगी माफी, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

Kantara: रणवीर सिंह ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 के एक किरदार की