Faridabad: पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक विवाद की आशंका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Faridabad

Report by: Sandeep Chaudhary, Edit by: Priyanshi Soni

Faridabad: फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

Faridabad

Faridabad: पति से रह रही थी अलग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संगीत देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने दो बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह अलग रह रही थी।

Faridabad: पति परिवार के साथ पहुंचा

घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब संगीत देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीत को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया।

Faridabad: पति ने 3 राउंड गोली चलाई

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीत ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Faridabad: अस्पताल में मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीत को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Faridabad: आरोपी बिहार का रहने वाला

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है।

Faridabad: पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read also: LeT India attack plan: दिल्ली के लाल किला और बड़े मंदिरों पर आतंकी खतरा, NIA ने जारी किया अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 45 शहर

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी

Religious Politics Controversy: धर्म बनाम राजनीति, चिरमिरी की रामकथा से छत्तीसगढ़ की सियासत में बढ़ी तपिश

Religious Politics Controversy: धार्मिक मंच से सियासी संदेश, बयानबाजी ने बढ़ाया विवाद

Ashutosh Rana और रेणुका शहाणे ने मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, फिर से लिए सात फेरे

Ashutosh Rana: फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित और सादगी पसंद कपल Ashutosh Rana

टीवी एक्ट्रेस Divyanka Tripathi बनीं मां, शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Report by: Priyanshi Soni Divyanka Tripathi: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka

प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 साल पूरे, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 26 मई 2026 को देश के प्रधानमंत्री के

UP Police के 29 PPS अधिकारियों को मिलेगा IPS प्रमोशन, UPSC को भेजे गए नाम

Report by: Vandana Rawat UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द