,

SHOWROOM ATTACK: पटना में TVS शोरूम पर हमला, मालिक और कर्मचारियों से मारपीट; CCTV में कैद हुई वारदात

SHOWROOM ATTACK

SHOWROOM ATTACK बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने एक TVS बाइक शोरूम में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक इलाके की है, जहां मंगलवार रात 6 से 8 लोगों का समूह शोरूम पहुंचा और अचानक हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान शोरूम मालिक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

SHOWROOM ATTACK मारपीट के बाद फरार हुए आरोपी, बाइक मौके पर छोड़ गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। हालांकि जल्दबाजी में वे अपनी एक मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की छोड़ी गई मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया। शोरूम मालिक आलोक कुमार ने बताया कि हमलावर बिना किसी पूर्व विवाद के अचानक पहुंचे और हमला कर दिया।

SHOWROOM ATTACK CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से मिली मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में कुछ युवक पहले बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद विवाद बढ़ता है और मारपीट शुरू हो जाती है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Read this: Nava Raipur Murder Case: नवा रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या, ग्राम बेंद्री में मिला अज्ञात शव

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट