By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Guru Purnima Pakhwada : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा प्रदेश के शासकीय स्कूलों में मां सरस्वती एवं गुरु वंदना के साथ शुरू हुईं गतिविधियां
मध्य प्रदेश

Guru Purnima Pakhwada : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा प्रदेश के शासकीय स्कूलों में मां सरस्वती एवं गुरु वंदना के साथ शुरू हुईं गतिविधियां

Abhishek Singh
Last updated: July 15, 2026 7:54 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Guru Purnima Pakhwada : 29 जुलाई तक स्कूलों में संस्कार, शिक्षा, प्रेरणा पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम, भाषण, निबंध, योग, पौधरोपण, गुरु-शिष्य संवाद सहित आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

Guru Purnima Pakhwada : प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 से 29 जुलाई 2026 तक मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां सरस्‍वती एवं गुरु वंदना की। भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान को केंद्र में रखते हुए आयोजित किए जा रहे इस पखवाड़े का उद्देश्य विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था विकसित करना और विद्यालयों में सकारात्मक एवं संस्कारमय शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।

Contents
Guru Purnima Pakhwada : 29 जुलाई तक स्कूलों में संस्कार, शिक्षा, प्रेरणा पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम, भाषण, निबंध, योग, पौधरोपण, गुरु-शिष्य संवाद सहित आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियांGuru Purnima Pakhwada : 15 दिन तक स्कूलों में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविविधियांGuru Purnima Pakhwada : सांदीपनि विद्यालयों में होंगे विशेष कार्यक्रम

Guru Purnima Pakhwada : पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें गुरु के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता, ‘मेरे जीवन में गुरु’ विषय पर निबंध लेखन, संस्कृत श्लोक, गुरु वंदना, भजन प्रस्तुति, योग एवं ध्यान, स्वास्थ्य जागरूकता, कॅरियर मार्गदर्शन, प्रेरक व्याख्यान, ‘एक गुरु–एक वृक्ष’ अभियान, अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम), स्वच्छता एवं जनजागरूकता रैली और ‘गुरु-शिष्य प्रेरणा संवाद’ प्रमुख रहेंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

Guru Purnima Pakhwada : 15 दिन तक स्कूलों में आयोजित होंगी विभिन्न गतिविविधियां

16 से 27 जुलाई तक प्रदेश के हाई स्‍कूल एवं हायर सेकंडरी स्‍कूलों के विद्यार्थियों को निकटवर्ती सांदीपनि विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं सांदीपनि विद्यालयों की आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों, प्रयोगात्मक गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे। 24 जुलाई को ‘एक गुरु–एक वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर और आसपास पौधारोपण किया जाएगा। प्रत्येक पौधे को किसी गुरु के नाम समर्पित किया जाएगा और विद्यार्थियों को उसके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। छोटे बच्चों द्वारा गुरु सम्मान संदेश और नेम-प्लेट तैयार की जाएंगी। 25 जुलाई को पालक-शिक्षक बैठकों (पीटीएम) में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों पर चर्चा होगी। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों का सम्मान भी किया जाएगा। 27 जुलाई को स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। 28 जुलाई को ‘गुरु-शिष्य प्रेरणा संवाद’ कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक और पूर्व विद्यार्थी अपने अनुभव साझा कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का समापन 29 जुलाई को होगा। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर 90 प्रतिशत से अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यों एवं शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सभी शिक्षक और विद्यार्थी गुरु सम्मान, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प भी लेंगे।

Guru Purnima Pakhwada : सांदीपनि विद्यालयों में होंगे विशेष कार्यक्रम

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान सांदीपनि विद्यालयों में विशेष गतिविधियां होंगी। नजदीकी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांदीपनि विद्यालयों का भ्रमण किया जायेगा। प्रदेश के सांदीपनि स्‍कूलों में अपने उत्‍कृष्‍ट कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही सांदीपनि विद्यालयों में मुख्‍यत: विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान के प्रयोग एवं प्रोजेक्ट बेस्ड गतिविधियों का प्रदर्शन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी, विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल/ एआई का प्रदर्शन एवं मेधावी विद्यार्थियों का समान जैसे आयोजन किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान प्रत्येक गतिविधि अधिकतम एक घंटे में आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित न हो। पखवाड़े के सभी कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समितियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी में सुनिश्चित किए जाएंगे।

read more : Balram Krishi Mahotsav 2026 : शुरू हुआ बलराम कृषि महोत्सव, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

TAGGED:Guru Purnima PakhwadaHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh
Sleemanabad Tunnel नर्मदा का अमृत जल अब विंध्य तक, बरगी व्यपवर्तन परियोजना से 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
Pin Postमध्य प्रदेश

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?