,

Fatehgarh Drug Network: सरहद पार से ‘सफेद जहर’ की सप्लाई, फतेहगढ़ बना नशे के कारोबार का बड़ा अड्डा

Fatehgarh Drug Network

Report: Vijay Ahirwar

Fatehgarh Drug Network गुना जिले के सीमावर्ती फतेहगढ़ क्षेत्र में स्मैक और सिंथेटिक ड्रग्स के बढ़ते कारोबार ने चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों और सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सीमा से जुड़े इलाकों के जरिए नशीले पदार्थों की कथित सप्लाई हो रही है, जिससे क्षेत्र में नशे की लत तेजी से फैल रही है। आरोप है कि तस्करों ने नेटवर्क को संचालित करने के लिए कोडवर्ड और गुप्त संपर्क प्रणाली विकसित कर रखी है, जिससे अवैध कारोबार पर निगरानी कठिन हो रही है।

Fatehgarh Drug Network युवाओं को बना रहा निशाना, इंजेक्शन और ड्रग्स का खतरनाक मिश्रण

जानकारी के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में नशीले पदार्थों के साथ इंजेक्शन और अन्य रासायनिक तत्वों का मिश्रण तैयार कर युवाओं तक पहुंचाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के पदार्थ सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर डालते हैं और गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी गहरा रही हैं।

Fatehgarh Drug Network चोरी और अपराध बढ़ने की शिकायत, पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

ग्रामीणों का आरोप है कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण क्षेत्र में चोरी और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। किसानों का कहना है कि कृषि उपकरण, मोटर और बिजली के केबल तक सुरक्षित नहीं हैं। मामले पर एडिशनल एसपी प्रशांत सिंह सुमन ने कहा कि अवैध नशे की बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पुलिस “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत लोगों को जागरूक भी कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

Read this: Balram Krishi Mahotsav 2026 : आधुनिक कृषि को नई गति, अन्नदाता की प्रगति

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO

PM Modi ने 7.8% GDP ग्रोथ पर जताई खुशी, बोले- संकटों के बीच भी तेज रफ्तार से बढ़ रहा भारत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के 21 जिलों में

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर में प्रेमिका की हत्या,

Jharkhand में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे 10 बेड के आइसोलेशन वार्ड

Jharkhand: झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से