By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
मध्य प्रदेश

Indore Abu Dhabi Direct Flight : खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

Abhishek Singh
Last updated: July 15, 2026 9:14 pm
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Indore Abu Dhabi Direct Flight : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Indore Abu Dhabi Direct Flight : एयर ट्रैवलर्स के लिए 15 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। आज से इंदौर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर इस नई इंटरनेशनल फ्लाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने फ्लाइट को फ्लैग ऑफ कर इंदौर एयरपोर्ट से रवाना किया। यह इंटरनेशनल मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने यात्रियों को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास भी सौंपा।

Contents
Indore Abu Dhabi Direct Flight : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एयरपोर्ट पर हुआ रंगारंग कार्यक्रमIndore Abu Dhabi Direct Flight : सरकार देगी सब्सिडीIndore Abu Dhabi Direct Flight : आर्थिक मजबूती के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट जरूरी

Indore Abu Dhabi Direct Flight : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के माध्यम से मां अहिल्या की नगरी इंदौर में अंतरराष्ट्रीय उड़ान का ये अवसर अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर राज्य औद्योगिक-आर्थिक प्रगति कर रहा है। इस प्रगति में विमान सेवा महत्वपूर्ण है। आज शुरू होने जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत शुरू की जा रही है। यह नई सेवा हमारे संकल्प की पूर्ति भी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह मुझे अंदर से खुशी दे रहा है। आर्थिक राजधानी इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनने से और महत्वपूर्ण हो जाएगी। हमारी विमानन नीति के तहत राज्य के अंदर विमान सेवाएं सफलतापूर्वक चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि रीवा-दिल्ली फ्लाइट, रीवा-इंदौर फ्लाइट, रीवा-रायपुर फ्लाइट बेहतर ढंग से संचालित की जा रही हैं। भविष्य में जबलपुर-कोलकाता, भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू होंगी। इसके साथ-साथ राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन पर भी ध्यान दे रही है। इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर-इंदौर के लिए हेली सर्विस उपलब्ध है।

Indore Abu Dhabi Direct Flight : सरकार देगी सब्सिडी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाला भी बैठ सकता है। हमारी सरकार बनने के बाद हम इसी भाव पर चल रहे हैं। इंदौर से अबू धाबी जाने के लिए पहले दिल्ली-मुंबई जाना पड़ता है, फिर 7 से 8 घंटे में वहां पहुंचते हैं। लेकिन इंदौर से सीधी उड़ान यात्रियों को महज 3 से 4 घंटे में अबू धाबी पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश विमानन नीति के तहत हर फ्लाइट पर 15 लाख रुपये सब्सिडी देने को तैयार है। इसी के तहत आज यह बड़ी सौगात मिल रही है। इस फ्लाइट का किराया 25 हजार की जगह 12-14 हजार रुपये होगा। इस टिकट में होने वाले भाव का अंतर सरकार वहन करेगी।

Indore Abu Dhabi Direct Flight : आर्थिक मजबूती के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद राज्य में तीन एयरपोर्ट लोकार्पित हुए। इसके अलावा दो एयरपोर्ट उज्जैन और शिवपुरी निर्माणाधीन हैं। इस तरह दस एयरपोर्ट राज्य में उपलब्ध होंगे। हर 75 किमी पर एक कमर्शियल एयरपोर्ट और एक एयर स्ट्रिप होगी। हर 45 किमी पर एक हेलीपेड होगा। 230 विधानसभाओं में बनने जा रहे ये हेलीपेड उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रीजनल कनेक्टिविटी के तहत शहडोल-नीमच-छिंदवाड़ा-मंडला इनको भी आरसीएस योजना का लाभ देंगे। खासकर, बीमारों के लिए पीएमश्री एंबुलेंस सेवा जरूरी है। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने ये सुविधा चालू की। हमारी इस योजना को कई लोग कॉपी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अबू धाबी से हमारा गौरवशाली अतीत का संबंध है। आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए इस प्रकार की फ्लाइट की जरूरत भी है। मैं इस फ्लाइट से जाने वाले लोगों को बधाई देता हूं।

READ MORE : Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

TAGGED:chattisgarhHindi NewsIndore Abu Dhabi Direct FlightMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postस्वदेश एजेंडा

Datia and Bankipur Bypoll 2026 : मोहन-हेमंत समेट पाएंगे दतिया में फैला रायता ?नतिन नवीन के गढ़ में क्य सेँधमारी कर पाएंगे PK ?

By प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
मध्य प्रदेश

Plastic Free Court : भोपाल जिला न्यायालय बना मध्यप्रदेश का पहला प्लास्टिक-मुक्त कोर्ट परिसर, पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

MP Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई को जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

By Abhishek Singh
Sleemanabad Tunnel नर्मदा का अमृत जल अब विंध्य तक, बरगी व्यपवर्तन परियोजना से 1.85 लाख हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
Pin Postमध्य प्रदेश

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

By Ajay Nigam, Input Editor

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?