,

काले हिरण का शिकार, अवैध हथियार, हिट एंड रन: विवादों से घिरी रही सलमान खान की ज़िन्दगी

Blackbuck hunting, illegal weapons, hit and run: Salman Khan's life surrounded by controversies

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान का आज जन्मदिन है। सल्लू भाई आज 59 साल के हो चुके हैं। पिछले 3 दशकों में सलमान खाने ने 85 फिल्में कीं, और 74 अवॉर्ड अपने नाम किए। सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली, चैरिटी, और ज़मीन से जुड़े रवैये के साथ-साथ अपने गुस्से, स्टाइल औऱ एटिट्यूड के लिए भी जाने जाते है।सलमान की ज़िन्दगी किसी फिल्म की कहानी जैसी है, जिसमें प्यार है, दोस्ती है, एक्शन है, और ड्रॉमा भी है। फिल्मों की तरह सलमान की ज़िन्दगी भी हमेशा विवादों में रही, कभी को एक्टर्स के साथ विवाद तो कभी शूटिंग के दौरान शामिल मामलों के कारण सलमान को एक बैड बॉय का तमगा मिल गया।इस आर्टिकल में जानते है सलमान खान की ज़िन्दगी के कुछ प्रमुख विवाद।

काले हिरण का शिकार

सलमान की जिंदगी में विवादों की एंट्री साल 1998 में हुई, जब उनका काले हिरण शिकार मामले में नाम आया और उन्हें जेल जाना पड़ा। मामले को 26 साल बीते, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी साल लॉरेंग गैंग ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलियां चलवाईं और कत्ल की साजिश रची।

ये मामला 1998 में कांकणी गांव से शुरू हुआ, जब कुछ गांव वालों ने गोलियां चलने की आवाजें सुनीं और सलमान को जिप्सी से भागते देखा। गांववालों का कहना था सलमान बंदूक लहराते हुए निकले थे। सलमान ने हर बार कोर्ट में बस यही कहा कि वो निर्दोष हैं। सलमान पर शिकार के तीन मामले दर्ज हुए, जिनमें से 2 में उन्हें बरी कर दिया गया, लेकिन तीसरे काले हिरण शिकार मामले में गांव वाले आज भी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। दरअसल साल 1998, 1-2 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे जोधपुर से 20 किलोमीटर दूर कांकणी जंगल से गोलियां चलने की आवाज आती है। 2 गांव वाले भागते हुए पहुंचे तो देखा सलमान खान अपनी सफेद जिप्सी में ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, साथ वाली सीट पर सैफ अली खान, पीछे की सीट पर 3 एक्ट्रेसेस सोनाली बेंद्रे, तबू और नीलम थीं, सबसे पीछे 2 अन्य शख्स भी थे। 2 अन्य गांव वालों ने जिप्सी रोकने की कोशिश की तो सलमान खान बंदूक लहराते हुए भाग निकले।

आ गई है।

सलमान खान पर मामलों की फेहरिस्त

केस-1

आरोप- 1-2 अक्टूबर 1998 को कांकणी में काले हिरण का शिकार

केस स्टेटस- जोधपुर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन

केस-2

आरोप- 28 सितंबर 1998 को भवाद में चिंकारा का शिकार

केस स्टेटस- हाईकोर्ट ने इस मामले में सलमान को बरी कर दिया

केस-3

आरोप- 26 सितंबर 1998 को घोड़ा फार्म मथानिया में हिरण का शिकार

केस स्टेटस- 25 जुलाई 2016 को हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया

केस-4

आरोप- एक्सपायर लाइसेंस वाले हथियार रखे और अवैध रूप से शिकार में इस्तेमाल किया

केस स्टेटस- 18 जनवरी 2017 को सबूतों की कमी के आधार पर सलमान के पक्ष में फैसला

केस-5

आरोप- नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए बेकरी में डाली, 1 की मौत, 3 घायल

केस स्टेटस- सबूतों की कमी के कारण सलमान खान बरी, ड्राइवर ने हादसे की ज़िम्मेदारी ली

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…