MP Budget 2026 Live : ₹4,38,317 करोड़ का बजट पेश, किसानों को ₹1,15000 करोड़, लाड़ली बहनों को ₹23,882 करोड़,बिना नए टैक्स के ‘रोजगार’ बजट में किसके लिए क्या? पढ़िए पूरा बजट भाषण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
MP Budget 2026 Live

MP Budget 2026 Live : किसानों, महिलाओं, युवाओं और आस्था योजनाओं पर बड़ा फोकस

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट 2026 में किसानों, महिलाओं, युवाओं, पुलिस बल, ग्रामीण विकास और धार्मिक योजनाओं के लिए बड़े प्रावधानों की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कृषि क्षेत्र को आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

पिछला बजट पीएम मोदी की बताई गई चार जातियों गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) पर केंद्रित था। इस बार ज्ञान कॉन्सेप्ट को और बढ़ाया गया है।

MP Budget 2026 Live : किसानों के लिए मेगा पैकेज, 1,15000 करोड़ के वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराएं जाएंगे

प्रदेश बजट में किसानों को बड़ी सौगात दी गई है:

पीएम फसल बीमा योजना के लिए ₹1,299 करोड़

सीएम कृषक उन्नति योजना हेतु ₹5,500 करोड़

6.69 लाख किसानों को ₹337 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित

1 लाख हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती का लक्ष्य

₹3,000 करोड़ की लागत से 1 लाख सोलर पंप वितरण

सरकार के अनुसार, किसान परिवारों को किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹12,000 की सीधी सहायता दी जा रही है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए 21.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पंजीकृत किया जा चुका है।

MP Budget 2026 Live : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में वार्षिक बजट पेश होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी

MP Budget 2026 Live : लाड़ली बहना योजना को ऐतिहासिक मजबूती

नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने:

₹23,882 करोड़ का प्रावधान

1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित

सरकार का कहना है कि यह बजट महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई ताकत देगा।

MP Budget 2026 Live : पुलिस बल को मजबूती

22,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

11,000 नए पुलिस आवास तैयार

1 अप्रैल 2026 से तलाकशुदा पुत्री को परिवार पेंशन का लाभ

MP Budget 2026 Live : ग्रामीण कनेक्टिविटी को बूस्ट

‘मुख्यमंत्री मजरा–टोला सड़क योजना’ के तहत ₹21,630 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे दूरस्थ गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा।

MP Budget 2026 Live : आस्था और संस्कृति पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ₹50 करोड़

धर्म और संस्कृति संरक्षण हेतु ₹2,055 करोड़

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए विशेष बजट प्रावधान

MP Budget 2026 Live : युवाओं के लिए निवेश और रोजगार

उद्यम क्रांति योजना के तहत 16,451 युवाओं को लोन

19,300 एकड़ में औद्योगिक और IT पार्क

₹33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

MP Budget 2026 Live : बच्चों के पोषण के लिए नई पहल

कक्षा 8 तक के सरकारी स्कूल छात्रों को टेट्रा पैक दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे कुपोषण से लड़ाई को मजबूती मिलेगी। MP Budget 2026 को कृषि, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, युवा रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के संतुलित बजट के रूप में देखा जा रहा है। सरकार ने इसे विकास, आत्मनिर्भरता और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

MP Budget 2026 Live : संपादकीय नजरिया, संतुलित सामाजिक-आर्थिक संदेश का बजट

मध्य प्रदेश का बजट 2026-27 स्पष्ट रूप से सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक प्राथमिकताओं के संतुलन का दस्तावेज़ है। किसानों के लिए बीमा, सोलर पंप, प्राकृतिक खेती और ₹12,000 की सीधी सहायता जैसी घोषणाएं कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत देती हैं। वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित करना सरकार की मंशा को दर्शाता है, पर असली परीक्षा ज़मीनी क्रियान्वयन में होगी।

महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना में बड़ा प्रावधान सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करता है, वहीं युवाओं के लिए निवेश और औद्योगिक कॉरिडोर रोजगार उम्मीद जगाते हैं। पुलिस भर्ती और आवास व्यवस्था प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने की कोशिश है। हालांकि, इतने बड़े प्रावधानों के बीच वित्तीय अनुशासन और राजकोषीय संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा। कुल मिलाकर यह बजट कल्याणकारी छवि और विकासवादी एजेंडे का सम्मिलित संदेश देता है।

पूरा बजट भाषण यहां क्लिक कर पढ़िए

Rural drinking water : ग्रामीण इलाकों में पेयजल के लिए नवाचार, पंचायत में पानी समिति को मिलेंगे अधिकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में साफ पेयजल पहुंचाने के लिए सीएम

सीएम हिमंत की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट, पवन खेड़ा का सीएम हिमंत बिस्वा पर अटैक

by: digital desk कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के असम के मुख्यमंत्री हिमंत

Effigy Controversy : भानुप्रतापपुर में SDOP के पुतला दहन के बाद सियासत गरम, जांच की मांग तेज

Effigy Controversy : संयुक्त पुलिस परिवार संघ ने की कड़ी निंदा, नेताओं

Screen Awards 2026 : ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 14 अवॉर्ड्स पर किया कब्जा

Screen Awards 2026 : बेस्ट डायरेक्टर आदित्य धर, ‘होमबाउंड’ बनी बेस्ट फिल्म

Chhattisgarh : भूपेश बघेल ने असम दौरे और राज्य मामलों पर उठाए BJP के खिलाफ सवाल

Chhattisgarh : पूर्व मुख्यमंत्री ने असम चुनावी हालात, पुलिस कार्रवाई और शिक्षा

Police Inspection : आईजी रामगोपाल गर्ग का कोरबा दौरा, वार्षिक निरीक्षण में परखी पुलिस व्यवस्था

Police Inspection : जन दरबार में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कानून व्यवस्था

Night Club Controversy : रायपुर के नाइट क्लब में नियमों की धज्जियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Night Club Controversy : सेरीखेड़ी स्थित क्लब में टीवी एक्टर्स और इंफ्लुएंसर्स

Tikamgarh News : उमा भारती का अनोखा अंदाज़, ठेले पर खड़े होकर बेचा पोहा

Tikamgarh News : पूर्व CM उमा भारती गरीबों के समर्थन में उतरीं

Pakistan Lockdown: मिडिल ईस्ट संकट का असर, पाकिस्तान में लगा लॉकडाउन, रात 8 बजे बाजार होगा बंद

Pakistan Lockdown: मध्य-पूर्व में अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच तनाव बेहद

International Development Cooperation: मुख्यमंत्री साय की ऑस्ट्रेलियाई दूत से मुलाकात

International Development Cooperation: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑस्ट्रेलिया के महावाणिज्य

LPG Gas Shortage: दुर्ग में गैस संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर चक्काजाम

LPG Gas Shortage: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करसा में

Bastar Development Plan: बस्तर 2.0 की शुरुआत, विकास की नई राह पर छत्तीसगढ़

Bastar Development Plan: छत्तीसगढ़ में "बस्तर 2.0" की शुरुआत के साथ अब