,

Online Cricket Betting: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई

Online Cricket Betting: Major action against online cricket betting in Raigarh

Online Cricket Betting: फैक्ट्री परिसर में छापा, मोबाइल से ले रहे थे सट्टा

Online Cricket Betting: रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री परिसर में छापेमारी कर दो सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया है। थाना चक्रधरनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर आरोपी इंग्लैंड–इटली क्रिकेट मैच पर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लेते पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया।

Online Cricket Betting: ₹82 हजार की संपत्ति जब्त, एक आरोपी फरार

Online Cricket Betting: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2000 नगद जब्त किए हैं, जिन्हें सट्टे की रकम बताया जा रहा है। इसके अलावा आईफोन, वन प्लस और ओप्पो कंपनी के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मोबाइल फोन में ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म पर लॉगइन और लेन-देन के संकेत मिले हैं।

जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹82 हजार आंका गया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना स्वीकार किया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

READ ALSO: Jashpur में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, 2 युवक घायल

प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…