,

Aurangabad में सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

Report by: Dina Nath, Edit by: Priyanshi Soni

Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद में सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव स्थित द्वारपाल मंदिर के समीप आज दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकराई

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Aurangabad: युवकों की पहचान

मृतकों की पहचान सलैया थाना क्षेत्र के पिरथु गांव निवासी 23 वर्षीय दिनेश कुमार (बल्केश्वर रिकीआसन के पुत्र) और 22 वर्षीय सुदर्शन कुमार (तिलक भुइयां के पुत्र) के रूप में की गई।

अस्पताल में हुई मौत

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया।

Aurangabad: परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा

Aurangabad
कुमार जय चिकित्सक

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और घरों में कोहराम मचा है।

युवक पुणे से लौटे थे

बताया जाता है कि दोनों युवक पुणे की एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और आज सुबह अपने गांव पिरथु लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद वे बाइक पर बाहर निकले थे।

Aurangabad: पुलिस की पुष्टि और कार्रवाई

सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और बाद में परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

Read also: Nawada में पुष्पा स्टाइल शराब तस्करी का पर्दाफाश, 378 लीटर विदेशी शराब बरामद

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की निजी जिंदगी को लेकर लंबे समय

SCO Summit में पीएम मोदी की जिनपिंग से मुलाकात, वीडियो आया सामने

SCO Summit: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO