O Romeo Box Office Collection : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ओ रोमियो ने रिलीज के पहले दो दिनों में 23.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड का फायदा मिलते ही शनिवार को कमाई में जोरदार बढ़त देखी गई और फिल्म ने लगभग 14.50 करोड़ रुपए जोड़े।

ट्रेड ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे की तुलना में शनिवार को कलेक्शन में करीब 45% की बढ़ोतरी रही। फिल्म देशभर में 4700 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई है और औसत ऑक्यूपेंसी करीब 19% के आसपास बताई जा रही है। अनुमान है कि रविवार को भी फिल्म को वीकेंड का लाभ मिल सकता है।
O Romeo Box Office Collection : ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ की रफ्तार
इसी बीच मर्दानी 3 भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 1.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अब तक इसकी कुल कमाई 43.15 करोड़ रुपए हो चुकी है।

वहीं बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म ने अपने 23वें दिन 1.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन जोड़ा। भारत में इसका कुल कलेक्शन 382 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 438 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
O Romeo Box Office Collection : चौथी बार साथ आए शाहिद और विशाल
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। शाहिद और विशाल की यह साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों कमीने, रंगून और हैदर में साथ काम कर चुके हैं।

फिलहाल, वीकेंड की रफ्तार से साफ है कि ‘ओ रोमियो’ की कमाई में शुरुआती दिनों में मजबूती देखने को मिल रही है। अब नजर रविवार के आंकड़ों पर रहेगी, जो फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कुल कमाई तय करेंगे।





