Morena: हल्दी-मेहंदी की रस्मों के साथ बाबा महाकाल की शाही बारात की तैयारी, नंदी पर सवार होकर निकलेंगे ‘दूल्हे राजा’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Morena

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Morena मुरैना में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा महाकाल की शाही बारात को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उत्सव की शुरुआत बाबा को हल्दी और मेहंदी चढ़ाने की पारंपरिक रस्मों के साथ हो चुकी है। आज शाम ढलते ही अवंतिकानाथ के स्वरूप में बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से उठेगी डोली

Morena जानकारी के अनुसार, शाही बारात का शुभारंभ आज दोपहर 3 बजे पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित महाकाली मंदिर से होगा। यहाँ से बाबा की डोली उठते ही भक्त गाते-बजाते हुए जीवाजी गंज स्थित रामजानकी मंदिर पहुँचेंगे। मंदिर परिसर में बाबा की भव्य महा-आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद बारात शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रात करीब 12 बजे बड़ोखर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुँचेगी, जहाँ शाही सलामी के साथ उत्सव का समापन होगा।

भूतों की टोली और तांडव नृत्य होगा मुख्य आकर्षण

Morena इस बार की शाही बारात में आध्यात्म और लोक कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बारात के आगे-आगे भूतों की पांच अलग-अलग टोलियाँ तांडव नृत्य करते हुए चलेंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उनके पीछे नंदी पर सवार होकर बाबा महाकाल दूल्हे के रूप में विराजमान होंगे। यह दृश्य शिव-विवाह की पौराणिक कथाओं को जीवंत कर देगा।

रतलाम के ढोल और दिल्ली-आगरा के बैंड बिखेरेंगे चमक

Morena बारात की भव्यता को बढ़ाने के लिए आयोजन समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं:

  • संगीत: रतलाम के मशहूर ढोल की धमक और दिल्ली-आगरा के नामी बैंड-बाजों की धुनें बारात की शोभा बढ़ाएंगी।
  • शाही सलामी: उज्जैन से आई विशेष ‘कलाबीन टोली’ बाबा महाकाल को शाही सलामी देगी।
  • मार्ग: बारात शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए गुजरेगी, जहाँ जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत की तैयारी की गई है।

Read this: Chhindwara : चौरागढ़ महादेव यात्रा: लापरवाही बनी जानलेवा, गहरी खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की दुखद मौत

Hanuman Jayanti Raipur: रायपुर में हनुमान जयंती की धूम, राज्यपाल रमेन डेका ने किए दर्शन

Hanuman Jayanti Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में Hanuman Jayanti बड़े हर्ष

Cinema पर्दे पर ‘रामायण’ के 100 साल: मूक फिल्मों से VFX युग तक का सफर, जब गांधी जी भी हुए थे मुग्ध

Cinema भारतीय संस्कृति का प्राण 'रामायण' केवल एक धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि मनोरंजन

Hanuman Janamutsav पर देशभर में भव्य आयोजन, कोटा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hanuman Janamutsav के पावन अवसर पर पूरे देश में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

Monkey Terror: सक्ती में बंदरों का आतंक, 18 लोग घायल, गांवों में दहशत का माहौल

Monkey Terror: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों

रणबीर कपूर की फिल्म “Ramayana” का टीजर हुआ रिलीज, फैंस में रोमांच की लहर

Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर बुधवार को रिलीज़ कर

अनीता आडवाणी की अपील खारिज, Rajesh Khanna से संबंध को नहीं मिला वैधानिक दर्जा

Rajesh Khanna: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिनेता अनीता आडवाणी की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजनांदगांव की बेटियों को

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. 30 जिलों में आंधी-बारिश