,

MP: Top 10

/mp-top-10-september-10/

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें….

1. विदिशा में बड़ा हादसा
30 फीट गहरे तालाब में कार गिरने से 3 बारातियों की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।

2. MP में सर्दी का असर कम
प्रदेश में तापमान 30°C के पार पहुंच गया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 से 16 फरवरी के बीच नया वेदर सिस्टम आएगा, लेकिन इसका खास असर नहीं दिखेगा।

3. मासूम पर सांड का हमला
छह साल का बच्चा कोचिंग से लौट रहा था, तभी सांड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे के सिर में 9 टांके लगे हैं। सींग लगने से गंभीर चोट आई।

4. महामंडलेश्वर पर रेप के आरोप
राजस्थान की एक युवती ने दिल्ली पुलिस को ई-मेल कर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि समझौते के लिए उसे धमकियां दी जा रही हैं।

5. 30 रुपए में ‘कंजर व्हिस्की’
भिंड में अवैध शराब का नेटवर्क पकड़ा गया। चारपाई और झोले से संचालित इस नेटवर्क में 7 घर शामिल बताए जा रहे हैं।

6. भोपाल में अफसरों की बड़ी बैठक
आज भोपाल में सभी कलेक्टर, संभागायुक्त और निगमायुक्त जुटेंगे। बैठक में डिजिटल मकान गणना और जनगणना की ट्रेनिंग दी जाएगी, साथ ही मॉनिटरिंग सिस्टम समझाया जाएगा।

7. नाबालिग से दुष्कर्म केस में खुलासा
भोपाल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में CDR से पुष्टि हुई है कि आरोपी घटना के समय मौजूद था। छेड़छाड़ की बात भी सामने आई है।

8. बजरंग दल संयोजक का बयान
MP-CG बजरंग दल संयोजक ने कहा कि वैलेंटाइन डे से उनका कोई संबंध नहीं है। OYO की आड़ में यदि ‘लव जिहाद’ बढ़ा तो कार्रवाई की जाएगी।

9. उज्जैन में भस्म आरती
महाकाल मंदिर में शुक्रवार को बाबा महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल, मुकुट और आभूषणों से राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

10. मवेशी के बाड़े में आगजनी
इंदौर में देर रात मवेशियों के बाड़े में आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी।

Read also: Horoscope: 13-02-26

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…

अचानक बदल गया AI का नाम! ट्रंप बोले- ‘ये आर्टिफिशियल नहीं’, जानें अब क्या होगा नया नाम

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का तेजी से विस्तार पूरी दुनिया में…

Trump ने सुंदर पिचाई को कहा ‘मॉन्स्टर’, बोले- ‘इतने बड़े हैं कि कोई जानता भी नहीं’

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. प्रोफेसर ने छात्राओं से…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. CEC के खिलाफ MP…