कजाकिस्तान में क्रैश हुआ विमान, 42 लोगों की मौत का अनुमान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कजाकिस्तान में अजरबैजान का विमान कै्श हो गया, जिसमें लगभग 42 लोगों की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। विमान के क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। बता दें कि विमान एयरपोर्ट के पास ही खाली मैदान में क्रैश हुआ। जानकारी के मुताबिक विमान कैस्पियन सागर पर उड़ान भर रहा था, चालक दल ने इमरजेंसी लैडिंग की अनुमति भी मांगी थी लेकिन हवा में ही चक्कर लगाते वक्त विमान क्रैश हो गया। घटना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि विमान से कुछ लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। कहा जा रहा है कि यह अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान था, जो कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद आग की लपटों में घिर गया। यह एम्ब्रेयर 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रज़ोनी जा रहा था, लेकिन वहां कोहरे के कारण उसका मार्ग बदल दिया गया। विमान में चालक दल के पांच सदस्यों के साथ 62 यात्री सवार थे।दुर्घटना में कुछ लोग बच गए हैं। मगर बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

एयरपोर्ट के करीब हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा एयरपोर्ट के बिलकुल करीब हुआ। कथित तौर पर विमान ने आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते हुए कई चक्कर लगाएए लेकिन वह अचानक रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस दिखाई दीं। वहां राहत औ बचाव दल कुछ लोगों को बचाने में सफल रहे। विमान के पिछले हिस्से में स्थित आपातकालीन निकास से कुछ लोगों को उतारते देखा गया।

दुर्घटना के समय कैस्पियन सागर के ऊपर भर रहा था उड़ान

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भर रहा था। वह चेचन्या में अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर विमान के चालक ने खतरा महसूस करके रूस की क्षेत्रीय सीमा में प्रवेश करने के बाद आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध करते और हवाई अड्डे के पास चक्कर लगाते देखा गया। घटना बुधवार को सुबह 6.28 पर हुई। यह विमान हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर और कैस्पियन सागर तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।