शेयर बाजार बुधवार को क्रिसमस के कारण बंद रहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को क्रिसमस के कारण बंद रहा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और नेशनल कमोडिटी एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में भी छुट्टी रही। आज बाजार में इस साल की आखिरी छुट्टी है। इससे पहले 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के चलते बाजार बंद था। वहीं गत दिवस बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। 24 दिसंबर को सेंसेक्स 67 अंक की गिरावट के साथ 78,472 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 25 अंक गिरा, ये 23,727 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप 205 अंक की तेजी के साथ 55,023 के स्तर पर बंद हुआ था।