,

IND-PAK मुकाबले पर खत्म हुआ गतिरोध, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मुकाबला

IND-PAK

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

IND-PAK: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। पीसीबी ने अपने पहले के बहिष्कार के फैसले से पलटते हुए पुष्टि कर दी है कि मैच पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 फरवरी को ही कोलंबो में खेला जाएगा। सोमवार को पूरे दिन आईसीसी और पीसीबी अधिकारियों के बीच चली बातचीत के बाद यह समाधान निकला।

IND-PAK: पाकिस्तानी टीम को खेलने के आदेश

टी20 विश्व कप 2026 के तहत 15 फरवरी को भारत–पाक मैच होना है। बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध के बाद पाकिस्तान ने अपना बहिष्कार वापस ले लिया। पाकिस्तानी सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का निर्देश दे दिया है।

IND-PAK

IND-PAK: बांग्लादेश पर नहीं होगी कोई कार्रवाई

आईसीसी और पीसीबी की बैठक के बाद यह भी साफ किया गया कि टी20 विश्व कप से नाम वापस लेने के बावजूद बांग्लादेश पर कोई प्रतिबंध या जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। आईसीसी ने संकेत दिया है कि भविष्य में बांग्लादेश को किसी बड़े आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जा सकती है।

IND-PAK: टीम इंडिया का कोलंबो जाने का प्लान पहले से तैयार

भारतीय टीम पहले ही स्पष्ट कर चुकी थी कि उसकी कोलंबो की टिकटें बुक हैं और वह 15 फरवरी का मैच खेलने जाएगी। अब विवाद खत्म होने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। वहीं, पाकिस्तानी टीम फिलहाल कोलंबो में ही है और 10 फरवरी को यूएसके के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

READ ALSO: CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें..

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…