,

ICC U19 Team of the Tournament: उम्र छोटी, कारनामा बड़ा… वैभव ICC की बेस्ट टीम में शामिल

ICC U19 Team of the Tournament

ICC U19 Team of the Tournament: ICC U19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ऐतिहासिक खिताब दिलाने वाले 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ा सम्मान मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले वैभव को अब ICC की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में जगह दी गई है। उनके साथ भारत के कनिष्क चौहान और हेनिल पटेल को भी इस 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। टीम का चयन ICC के आधिकारिक चयन पैनल ने किया, जिसमें इयान बिशप (कन्वीनर), लिडिया ग्रीनवे, एंडी फ्लावर और टेलफोर्ड वाइस शामिल थे।

ICC U19 Team of the Tournament

ICC U19 Team of the Tournament: फाइनल में वैभव का ऐतिहासिक प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की तूफानी पारी टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारी रही। इसी प्रदर्शन के दम पर भारत ने विश्व कप जीता और वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, जबकि तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने 11 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। पटेल ने अमेरिका के खिलाफ 5 रन देकर 16 विकेट लेने जैसा शानदार स्पेल भी किया।

ICC U19 Team of the Tournament

ICC U19 Team of the Tournament: इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा

उपविजेता इंग्लैंड से तीन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्होंने टूर्नामेंट में 330 रन बनाए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल शतक भी शामिल है। इसके अलावा गेंदबाज मैनी लम्सडन (16 विकेट) और बल्लेबाज बेन मेयस (444 रन, जिसमें स्कॉटलैंड के खिलाफ 191 रन) भी टीम का हिस्सा हैं।

ICC U19 Team of the Tournament: अन्य देशों के सितारे भी शामिल

श्रीलंका के विरान चामुदिता (जापान के खिलाफ 192 रन), अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोजादा (दो लगातार शतक) और नूरिस्तानी ओमरजई (14 विकेट), ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक (दो शतक), पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के स्पिनर विटेल लॉज को भी इस टीम में चुना गया है।

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 – टीम ऑफ द टूर्नामेंट

वैभव सूर्यवंशी (भारत), विरान चामुदिता (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान), थॉमस रेव (विकेटकीपर व कप्तान – इंग्लैंड), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी ओमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडन (इंग्लैंड) और हेनिल पटेल (भारत)।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…