दिल्ली में चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का हिंदुत्व के मुद्दे से किनारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे को तूल नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने इस मुद्दे से किनारा करते हुए कहा है कि वह स्कूल, अस्पताल, पानी का इंतजाम करना जानते हैं और बाकी बड़े-बड़े मुद्दे उनको (भाजपा) मुबारक। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह अयोध्या में परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन करके आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवान पर किसी का एकाधिकार नहीं है, उनपर राजनीति नहीं करनी चाहिए। केजरीवाल से सवाल किया गया कि हिंदुत्व के मुद्दे पर उनकी राय क्या है, आपके लिए कहा जाता है कि आप भी सॉफ्ट हिंदुत्व पर चलने लगे थे। इसके जवाब में पूर्व सीएम ने कहा, मेरी नजरों में कोई सॉफ्ट हिंदुत्व नहीं है, कोई हार्ड हिंदुत्व नहीं है। ये सारे मुद्दे उनको मुबारक हों। आप मेरे से पूछ लो दिल्ली में घर-घर पानी कैसे देना है, मैं पूरा प्लान समझा दूंगा। मैं यमुना कैसे साफ करनी है, मुझ से पूछ लीजिए, बच्चों को शिक्षा कैसे देनी, अस्पताल कैसे ठीक करनी है, दवाइयां कैसे पहुंचानी है, जनता के समस्याओं के कैसे समाधान, (हाथ जोड़कर हंसते हुए) बाकी सारे बड़े-बड़े मुद्दे उनको ही मुबारक हों। एक अन्य सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, मैं गया था राम मंदिर, अपने माता-पिता और पत्नी को लेकर गया था। दोबार जाएंगे, तिबारा जाएगा। भगवान के ऊपर किसी का एकाधिकार नहीं है। भगवान के साथ राजनीति मत करो। भगवान से डरो। ऊपर वाले से डरो। कोई तो शक्ति है जो इस दुनिया को चला रही है, उससे डरो। अहंकार मत करो, इनको बहुत अंकार हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि आपस में लड़ने से देश तरक्की नहीं करेगा, शांति के साथ सभी लोगों को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा, मेरी एक ही विचारधारा है, इंसानियत, प्यार, सहिष्णुता, शांति। हमें शांति के साथ देश का विकास करना है। देश के 140 करोड़ लोग एक साथ। हम आपस में लड़ाई झगड़े करेंगे, गाली गलौच करेंगे? अभी माहौल बहुत खराब हो गया देश का, जिस तरह हम देखते हैं सोशल मीडिया पर, आसपास, वॉट्सऐप ग्रुप में। यह अच्छा नहीं है देश के लिए, शांति होनी चाहिए, प्यार मोहब्बत होनी चाहिए, तभी तो देश तरक्की करेगा। हम दुनिया में नंबर एक देश बन सकते हैं, हमारे पास भगवान का दिया सबकुछ है, लेकिन हम आपस में ही लड़ते रहते हैं। आपस में लड़ने से बात नहीं बनेगी।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के