,

Nainital Roads: नैनीताल में पर्यटन को जोड़ने वाले दर्जनों मोटर मार्ग की हालत खस्ता, पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान

- Advertisement -
Ad imageAd image
Nainital Roads

Report By: Bhuvan Singh, Edit By: Mohit Jain

Nainital Roads: पहाड़ों में तेजी से बढ़ते पर्यटन के बावजूद नैनीताल जिले में कई प्रमुख पर्यटन मार्गों की हालत बेहद खराब बनी हुई है। चांफी–मुक्तेश्वर–भालुगाड़, पंगुट–देचौरी और बेतालघाट–कैंचीधाम को जोड़ने वाले दर्जनों मोटर मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। हालात ऐसे हैं कि इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

Nainital Roads

Nainital Roads: गड्ढों में तब्दील सड़कें, आवाजाही मुश्किल

पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली इन सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कई स्थानों पर यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। मार्ग बंद होने के कारण कोटाबाग से 30–35 किलोमीटर चलने के बाद यात्रियों को अपनी गाड़ियों को वापस लौटाना पड़ता है, जबकि कहीं भी मार्ग बंद होने के बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। इसी स्थान पर पहले भी एक सड़क दुर्घटना हो चुकी है, जिसमें पांच लोगों की जान जा चुकी है।

Nainital Roads

Nainital Roads: पैंचवर्क फेल, बजट का रोना

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए बजट तो जारी किया गया, लेकिन पैंचवर्क जल्द ही उखड़ गया और सड़कों पर फिर से गड्ढे व जलभराव की स्थिति बन गई। जिले के अधिकारी बजट की कमी का हवाला दे रहे हैं, जबकि जमीनी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिख रहा।

Nainital Roads

खस्ताहाल सड़कों के कारण जहां पर्यटन प्रभावित हो रहा है, वहीं यह हादसों की बड़ी वजह भी बन रही हैं। यदि समय रहते इन मार्गों की स्थायी मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में और भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा।

Nainital Roads

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस