,

Rudraprayag: सड़कों पर फैली झाड़ियां बन रहीं हादसों की वजह, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Rudraprayag

Report by: Satyapal Negi, Edit by: Priyanshi Soni

Rudraprayag: उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान की जगह लोगों में निराशा बढ़ती दिख रही है।

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में पीएमजीएसवाई विभाग की घोर लापरवाही

जनपद रुद्रप्रयाग में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। कई ग्रामीण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के साथ-साथ दोनों किनारों पर फैली झाड़ियां दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रही हैं। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।

Rudraprayag: सणगू- सारी मोटर मार्ग पर बना जानलेवा खतरा

Rudraprayag

रुद्रप्रयाग जनपद के अंतर्गत सणगू–सारी मोटर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी लंबी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए भारी खतरा बना हुआ है। झाड़ियों की वजह से न केवल वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है, बल्कि जंगली जानवरों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है।

Rudraprayag: गुलदार हमले के बाद भी नहीं जागा विभाग

चिंताजनक बात यह है कि महज चार दिन पहले इसी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक मासूम बच्चे की जान चली गई थी। इसके बावजूद प्रशासन और विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का रोजाना पैदल आना-जाना होता है।

Rudraprayag: स्कूली बच्चों और ग्रामीणों में भय का माहौल

मदोला, कोठगी, छिनका, सिंद्रवाणी और ककोड़ाखाल सहित कई गांवों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को इस मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि किसी भी समय कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

Rudraprayag: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

Rudraprayag: ग्रामीणों ने तय की जिम्मेदारी

ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने साफ कहा है कि यदि भविष्य में इस मार्ग पर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग की होगी।

Read also: Kumbh Mela 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, PWD सचिव ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…