,

Madhya Pradesh–Switzerland Cooperation: मध्यप्रदेश–स्विट्ज़रलैंड साझेदारी को नई उड़ान- CM मोहन यादव से मिले स्विस सांसद

Madhya Pradesh–Switzerland Cooperation: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को समत्व भवन स्थित मुख्यमंत्री निवास में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य श्री निक्लाउस सैमुअल गुगर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच औद्योगिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल तकनीक और सतत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय नीरज मंडलोई, एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Madhya Pradesh–Switzerland Cooperation: युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और शोध पर जोर

मुख्यमंत्री की पहल पर श्री गुगर ने मध्यप्रदेश की जलवायु और स्थिरता परियोजनाओं में स्विस निजी क्षेत्र की संभावित भागीदारी की बात कही। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, हरित प्रौद्योगिकी पर शोध के लिए स्विस विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त पहल की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

Switzerland Cooperation

मध्यप्रदेश को ईको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में बढ़ावा
स्विस सांसद ने सुझाव दिया कि मध्यप्रदेश को स्विस नागरिकों के लिए विरासत और ईको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जाए, जिससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सुझावों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Madhya Pradesh–Switzerland Cooperation: दावोस में भी हुई थी मुलाकात

गौरतलब है कि पिछले महीने दावोस में हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और निक्लाउस गुगर की मुलाकात हुई थी। तब दोनों ने नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, जनजातीय कल्याण, ग्रामीण ईको-टूरिज्म और मिलेट्स प्रमोशन जैसे विषयों पर चर्चा की थी।

Madhya Pradesh–Switzerland Cooperation

कुल मिलाकर, यह बैठक मध्यप्रदेश और स्विट्जरलैंड के बीच औद्योगिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…