,

Jabalpur: चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक और हथियार बरामद

Jabalpur

Report: Somnath mishra

Jabalpur। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दहशत फैलाकर राहगीरों को लूटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया है। आरोपी ने ‘मरघटाई’ इलाके में एक युवक को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

भण्डारा खाने गए युवक के साथ वारदात

Jabalpur घटना उखरी रोड स्थित मरघटाई इलाके की है। जगदम्बा कॉलोनी निवासी जागेश्वर कुमार झारिया (20 वर्ष) अपने चाचा से मिलकर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में भण्डारा देख वह वहां रुक गए। इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और जागेश्वर से फोन मांगने लगा। जब पीड़ित ने मना किया, तो आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन पर अड़ा दिया। आरोपी ने खुद की इलाके में धौंस जमाते हुए कहा, “मेरा नाम कृष्णा दुबे है, मुझे नहीं जानता? फोन दे वरना चाकू मार दूंगा।” डर के कारण युवक ने अपना रियलमी फोन उसे सौंप दिया।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी और गिरफ्तारी

Jabalpur घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर एक संदिग्ध युवक विजय नगर के ज्वाय स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू और छीना हुआ मोबाइल बरामद हुआ।

आरोपी का कबूलनामा और कानूनी कार्रवाई

Jabalpur पूछताछ में आरोपी की पहचान उजारपुरवा (गली नंबर 2, लार्डगंज) निवासी कृष्णा दुबे (26 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी ने सख्ती से पूछताछ करने पर मरघटाई के पास चाकू दिखाकर लूट करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Read this: Indore : इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर: विशेषज्ञों की आपत्ति और मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच फंसा पेच

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…