,

ranchi news : गणतंत्र दिवस 2026, राजभवन में सामूहिक बैंड डिस्प्ले व ‘एट होम’ समारोह का भव्य आयोजन

ranchi news

ranchi news : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में विजेता झांकियों, परेड और बैंड टीमों को किया गया सम्मानित

ranchi news : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के उपलक्ष्य में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में लोक भवन, राँची में आज ‘सामूहिक बैंड डिस्प्ले’ एवं ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण एवं सैन्य अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


ranchi news : समारोह में 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जी.आर., जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, राँची एवं विवेकानंद विद्या मंदिर, राँची की बैंड टीमों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया।


ranchi news : उक्त अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अंतर्गत प्रदर्शित झांकियों, परेड एवं बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।


ranchi news : विदित हो कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित झांकी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को प्रथम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को द्वितीय तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं परेड में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) को प्रथम, सेना को द्वितीय तथा एन.सी.सी. (महिला) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बैंड में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय एवं जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ के जिलों में 2…