,

CG News 29-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 29-01-2026

CG News 29-01-2026:

1. अवैध शराब तस्करी पर लालबाग पुलिस की कार्रवाई

राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने पल्सर सवार आरोपी को गिरफ्तार कर 8.64 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

CG News 29-01-2026

2. प्रमोशन में भेदभाव का आरोप, कवर्धा एसपी का पत्र

कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने प्रमोशन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि उनके बैच के कई अधिकारी डीआईजी बन चुके हैं।

3. रिहा अपराधियों पर पुलिस की सख्ती

कोरबा पुलिस ने 102 पूर्व अपराधियों को थाने बुलाकर परेड कराई और दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

CG News 29-01-2026:

4. रायपुर–विशाखापट्टनम कॉरिडोर में वन्यजीव सुरक्षा

कॉरिडोर पर 28 मंकी कैनोपी और हाथियों के लिए 8 ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, जिससे वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही संभव होगी।

CG News 29-01-2026

5. बीजापुर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार

बीजापुर पुलिस ने गांजा और नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।

6. जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र नियमों में बदलाव

छत्तीसगढ़ सरकार ने नियम बदले हैं, अब एक साल बाद प्रमाण पत्र के लिए मजिस्ट्रेट के पास आवेदन करना होगा।

7. नगपुरा रोड निर्माण की मांग पर चेतावनी

बिलासपुर में ग्रामीणों ने नगपुरा रोड निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप लगाया।

8. कोरबा में स्कूली छात्र पर हमला

कोरबा में आठवीं के छात्र पर स्कूल से लौटते समय धारदार हथियार से हमला हुआ। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा को मिली बड़ी सौगात, CM विष्णुदेव साय ने किया साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन

CG News 29-01-2026:

9. नर्मदा एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी कोच

बिलासपुर–इंदौर रूट पर नर्मदा एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

CG News 29-01-2026

10. आरंग–दर्री तक बनेगा 6-लेन कॉरिडोर

भारत माला परियोजना के तहत आरंग से दर्री तक 6-लेन कॉरिडोर बनेगा, समृद्धि मार्ग को रायपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा