,

Char Dham News: गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, मुखबा में भी लागू होगा फैसला

Char Dham News

Edit by: Priyanshi Soni

Char Dham News: उत्तराखंड स्थित चार धाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ- हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में माने जाते हैं। इसी क्रम में गंगोत्री धाम से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

Char Dham News: मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

जानकारी के अनुसार, रविवार को हुई श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि गंगोत्री धाम में गैर-हिंदुओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। समिति का कहना है कि यह निर्णय धाम की धार्मिक परंपराओं और पवित्रता को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

Char Dham News: मुखबा में भी लागू रहेगा प्रतिबंध

श्री गंगोत्री मंदिर समिति के चेयरमैन सुरेश सेमवाल ने बताया कि यह प्रतिबंध केवल गंगोत्री धाम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा में भी लागू होगा। सर्दियों के दौरान जब गंगोत्री धाम के कपाट बंद रहते हैं, तब श्रद्धालु मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा-अर्चना करते हैं।

Char Dham News: फिलहाल बंद हैं गंगोत्री धाम के कपाट

Char Dham News

गौरतलब है कि गंगोत्री धाम के कपाट इस समय श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। हर साल अक्तूबर-नवंबर में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं, जिन्हें अगले वर्ष अप्रैल-मई में पुनः खोला जाता है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ में भी लग सकती है रोक

इस फैसले के बाद अब श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से भी संकेत मिले हैं। समिति के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम समेत समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

Read also: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा, सीएम धामी ने दिया विकसित भारत का संदेश