gurugram republic day 2026 : सीएम सैनी ने ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
gurugram republic day 2026

रिपोर्ट- अंकुर कपूर

gurugram republic day 2026 : गुरुग्राम, हरियाणा में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे राजकीय सम्मान और भव्यता के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में किया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर फरीदाबाद और गुरुग्राम के सभी वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विधायक मौजूद रहे।

gurugram republic day 2026 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत विविधता में एकता का सशक्त प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के साथ हरियाणा कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियान ने देश को आयातक से निर्यातक राष्ट्र की ओर अग्रसर किया है।

gurugram republic day 2026 : हरियाणा की उपलब्धियां गिनाईं

हरियाणा प्रति व्यक्ति आय 3.53 लाख रुपये, बड़े राज्यों में प्रथम
गुरुग्राम में फॉर्च्यून 500 की 250+ कंपनियों के कार्यालय
ओलंपिक व अंतरराष्ट्रीय खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाला राज्य
217 संकल्पों में से 54 संकल्प पहले ही वर्ष पूरे
हांसी को नया जिला बनाया गया, पहले दादरी बना था जिला

gurugram republic day 2026 : सुशासन, सुरक्षा और रोजगार पर फोकस

बिना खर्ची-बिना पर्ची भर्ती नीति
1 वर्ष में 34 हजार युवाओं को नौकरी, 11 साल में 1.80 लाख
1.14 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
नशा मुक्त हरियाणा अभियान में 6 हजार गिरफ्तारियां, 12 करोड़ की संपत्ति जब्त

gurugram republic day 2026 : किसान, गरीब और महिला सशक्तिकरण

12 लाख किसानों को 1.64 लाख करोड़ रुपये का भुगतान
फसल नुकसान मुआवजा 15,448 करोड़ रुपये
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 3200 रुपये मासिक
प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.56 लाख मकान
2.34 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये सहायता

gurugram republic day 2026 : इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश

गुरुग्राम में 1000 एकड़ ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट
नारनौल लॉजिस्टिक्स हब, हिसार मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर
हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व जयपुर के लिए उड़ान

gurugram republic day 2026 : 22 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित

मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संकल्प दिलाया कि हरियाणा को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जाएगा।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार में दर्दनाक हादसा:

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरें

1. नई औद्योगिक नीति से निवेश में तेजी CG TOP 10: राज्य

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से

Bhopal समृद्ध किसान ही विकसित भारत 2047 की नींव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों को

CG Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल 2026

Kota सिटी मॉल में भीषण आग, फूड कोर्ट से उठीं लपटें; दमकल ने पाया काबू

Kota: कोटा के सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप

CG Board Result 2026: आज जारी होंगे CG बोर्ड परीक्षा परिणाम

CG Board Result 2026: Raipur में घोषित होंगे रिजल्ट, विद्यार्थियों में उत्साह